नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए के महासचिव संजय शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में मच्छर बढ़ गए हैं। काफी समय से प्राधिकरण द्वारा न तो फॉगिंग करवाई और न ही नालियों में दवा डाली जा रही है। इसके कारण सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में फॉगिंग कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...