पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में बढ़ती गर्मी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। एक तरफ तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर मच्छरों की भनभनाहट रात की नींद में खलल डाल रही है। नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में फागिंग की व्यवस्था होने के बावजूद मच्छर हैं कि खामोश ही नहीं होते। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली-मोहल्लों की सड़कों पर कभी कभार फागिंग मशीन से छिड़काव तो किया जाता है, लेकिन इसका असर बहुत कम समय तक ही दिखाई देता है। कई जगहों पर फागिंग के तुरंत बाद भी मच्छरों की संख्या में कोई खास कमी नहीं देखी जाती है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है, जिससे लोगों को घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल पाती। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नगर निगम के पास केवल दो फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.