सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। मौसम बदलते ही जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। शाम होते ही लोग घरों में बैठना मुश्किल महसूस कर रहे हैं। कई मोहल्लों में फॉगिंग नहीं होने से स्थिति और खराब हो गई है। बच्चों और बुजुर्गों में बुखार, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत बढ़ रही है। लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग से नियमित फॉगिंग, दवा छिड़काव और नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि बीमारी फैलने से रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...