संभल, अप्रैल 1 -- चंदौसी। शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने सक्रियता दिखाते हुए फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर पालिका परिषद परिसर से अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने कर्मचारियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीम शहर के विभिन्न वार्डों में मशीनों के माध्यम से फॉगिंग कर मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने का कार्य करेगी, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।इस दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, डॉ. हरविंदर सिंह, प्रियंका सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और जरूरत के अनुसार सभी क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...