महाराजगंज, अप्रैल 7 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। परतावल क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर सोमवार को एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में नगर अध्यक्ष जमीलुल क़मर सिद्दीकी, जहीर अब्बास और इंजीनियर इफ्तेखार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परतावल ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियां फै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.