धनबाद, अप्रैल 25 -- सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकना मलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इसके लिए घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। शुक्रवार को अपने कार्यालय के सभागार में विश्व मलेरिया दिवस को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर प्रभारी जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ रेखा कुमारी, डीआरसीएचओ डॉ रोहित गौतम और जिला मलेरिया सलाहकार रमेश कुमार सिंह मौजूद थे। सिविल सर्जन ने कहा कि जन जागरूकता और सामूहिक सहयोग से मलेरिया की रोकथाम पूरी तरह संभव है। डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का थीम मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा है। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्...