भभुआ, मार्च 16 -- अधौरा। प्रखंड क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान होने लगे हैं। उनकी चिंता इस बात की है कि कहीं मच्छरों के डंक मारने से वह फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू आदि रोग के शिकार न हो जाएं। ग्रामीण योगेंद्र यादव का कहना है कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और मच्छरनाशक अगरबत्ती का उपयोग करने पर भी मच्छर डंक मारने में सफल हो जा रहे हैं, जिससे नींद खराब हो रही है। सफाई नहीं हो रही है। करौंदा वितरणी पथ गड्ढों में तब्दील हुआ रामपुर। करौंदा वितरणी पथ में रामपुर के राजा के अकोढ़ी गांव से लेकर भभुआ प्रखंड के अकोढ़ी गांव तक बदहाल हो गया है। इस पथ में कई जगहों पर गड्ढे उभर आए हैं, जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे वाहनों का परिचालन करने में चालकों को परेशानी हो रही है। साइकिल व बाइक चालक अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इस ...