शामली, अप्रैल 17 -- थानाभवन। नगर क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते आतंक से नागरिक बेहद परेशान हैं। मोहल्लों, गलियों और बाजारों में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। शाम ढलते ही स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा गत कई महीनों से फॉगिंग नहीं कराई गई है। साथ ही लार्वा नाशक दवा का छिड़काव भी नियमित रूप से नहीं हो रहा, जिसके कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जगह-जगह गंदगी, नालियों में रुका पानी और जलभराव इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासी अमित कु...