मोतिहारी, मार्च 15 -- शहरी क्षेत्र के लोग इस समय बढ़े हुये मच्छरों का प्रकोप झेल रहे हैं। नगर निगम की ओर से मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों को और परेशानी हो रही है। मच्छरों के काटने से बीमार होने का खतरा बढ़ रहा है। खुले नाले से भी मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। नगर निगम को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। सुधांशु रंजन का कहना है कि गंदी व टूटे हुये स्लैब मच्छरों का प्रकोप बढ़ा रहा है। शाम होते ही लोग मच्छर के कारण मच्छरदानी में दुबक जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से मच्छरों से बचाव को लेकर फाॅगिंग नहीं कराया जाता है। संबंधित अधिकारी को भी कोई मतलब नहीं रहता है। डॉ. एस प्रसाद का कहना है कि मच्छर के काटने से मलेरिया जैसे गंभीर बीमारी होती है। वहीं डेंगू व चिकनगुनिया जैसे वायरस का प्रकोप भी बढ़ ...