गंगापार, अप्रैल 30 -- मच्छरों की संख्या में इजाफा होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बावजूद विभाग दवा का छिड़काव नहीं करा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के पालपट्टी, कोटर, रेंगा, चंद्रोदया, हरवारी, माझियारी, बड्डिहा, सहित कई अन्य गांवों के लोगों ने बताया कि विगत वर्षों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव हो जाता था, जिससे मच्छरों की संख्या तो नहीं कम होती थी पर जहां-जहां छिड़काव रहता था वहां वहां मच्छर प्रवेश नहीं करते थे। दिनभर कामधंधे के बाद रात में अनिद्रा के चलते क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में लोग बुखार, दस्त, मलेरिया आदि से पीड़ित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...