मच्छरदानी में सो रहे परिवार पर तेजाब से हमला, दंपति और दो बच्चे झुलसे
बरेली, मई 16 -- बरेली, शेरगढ़ कस्बे के मोहल्ला डूंगरपुर में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। घर में मच्छरदानी लगाकर सो रहे परिवार पर अज्ञात हमलावर ने तेजाब फेंक दिया, जिससे दंपति समेत दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब चार बजे की है। उस समय हर प्रसाद अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और जीने से नीचे उतरकर सो रहे परिवार पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब मच्छरदानी के अंदर सो रहे परिवार पर गिरा, जिससे चारों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.