लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैठिया में मच्छरदानी में आग लगने से एक 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैठिया निवासी मनोहर की 55वर्षीय पत्नी रामगुनी शुक्रवार रात मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। बताया जा रहा है कि सुबह के समय उन्होंने मच्छरदानी के अंदर ही धूम्रपान करना शुरू कर दिया, जिससे मच्छरदानी में अचानक आग लग गई। आग जलती देख परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रामगुनी गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...