नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- बिहार में 80 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत के दोषी किशोर को सजा मिली है। मधुबनी जिले में किशोर न्याय परिषद (जेजेबी) ने अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को दोषी करार देते हुए 18 महीने के आवासन की सजा सुनाई है। प्रधान दंडाधिकारी न्यायाधीश अंकित आनंद, सदस्य पिंकी कुमारी और बिंदु भूषण ठाकुर की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश पारित किया। पीठ ने नाबालिग को स्पेशल होम पटना भेजने का आदेश दिया है। घटना 10 जुलाई 2019 की रात की है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता अपने घर के बरामदे पर सो रही थी। तभी गांव का ही एक किशोर मच्छरदानी के अंदर घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की आवाज सुनकर जब उनकी बहू और पोता मौके पर पहुंचे तो भागने की कोशिश में किशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.