बगहा, जून 22 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी के मच्छरगांवा बाजार गांव निवासी व्यवसायी चंद्र भूषण प्रसाद जायसवाल की पुत्री साक्षी कुमारी बनी प्रखंड विकास पदाधिकारी इससे गांव में खुशी की लहर है । साक्षी कुमारी के पिता चंद्र भूषण प्रसाद जायसवाल ने बताया कि साक्षी शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज रही है हर कक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होती रही है । उसने घर पर रहकर ही पढ़ाई की है घर रहकर पढ़ने के दौरान ही 2020 में बिहार बोर्ड इंटर के परीक्षा में बिहार टौपर हुई थी। उसके बाद से बीपीएससी की तैयारी के लिए पटना चली गई लगभग तीन वर्षों तक बीपीएससी की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करती रही आज वह प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई है। यह भी पढ़ें- नावानगर के किसान की बेटी बनी डीएसपी साक्षी ने बताया कि वह घर पर रहकर पढ़ाई करती रही है। उसकी सफलता का कारण ...