लखनऊ, मई 17 -- गोसाईगंज। गोसाईंगंज के कमालापुर में रविवार को किसान राम गोपाल (38) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बने मचान में रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह खेत गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई राम दयाल ने बताया कि राम गोपाल शराब का लती भी था। उसकी खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...