बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- मघड़ा हादसा : प्राथमिकी दर्ज, पंडा समिति के 18 समेत 20 नामजद 4 पुजेरियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल दीपनगर थाना की दारोगा ने करायी एफआईआर पुलिस ने पंडा समाज व संबंधित लोगों पर फोड़ा घटना का पूरा ठीकरा रुपये लेकर पूजा करवाने व महिलाओं पर डंडा चलाने का आरोप फोटो : पंडा01-मघड़ा के मां शीतला मंदिर में बुधवार को पूजा करतीं महिलाएं। पंडा02-मघड़ा में बुधवार को सुरक्षा में तैनात जवान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मघड़ा हादसे में पुलिस-प्रशासन अपना पल्ला झाड़ने का पूरा प्रयास कर रहा है। सारा दोष पंडा समाज व उनसे संबंधित लोगों पर मढ़ दिया गया है। इस मामले में दीपनगर थाने में 20 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। नामजदों में 18 पंडा समाज, तो उनके दो सहयोगियों को शामिल किया गया है। दीपनगर थाने की दारोगा...