बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- मघड़ा हादसा : अब किसे मां कहेंगे 34 बच्चे महिलाओं की मौत से 8 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ मां की याद में अब तक आंसू बहा रहे हैं बच्चे कई बच्चे नाबालिग तो कइयों की नहीं हुई है शादी फोटो : हादसा01-बिहारशरीफ के शकुनत कला मोहल्ले में बुधवार को मृत रीता देवी का शोक संतप्त परिवार। हादसा02-बिहारशरीफ के सालूगंज मोहल्ले में जर्जर मकान, इसी में परिवार के रहती थी गुड़िया देवी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अमित कुमार। मघड़ा के माता शीतला मंदिर में हुए हादसे में आठ महिलाओं की मौत हो गयी थी। इन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इनके 34 बच्चे अब किसे मां कहेंगे। बच्चे, अभी तक मां की याद में आंसू बहा रहे हैं। इनमें से कई नाबालिग हैं तो कइयों की अभी शादी नहीं हुई है। मां को खोने का दुख इनसे कोई नहीं बांट सकता है। मृतको...