संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। मगहर महोत्सव का पिछले वर्ष नाम बदल था। जिसे कबीर मगहर महोत्सव का नाम मिला था। इस वर्ष जो लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहे उस पर मगहर महोत्सव ही लिखा है। ऐसे में महोत्सव के वास्तविक व सही नाम को लेकर लोग असमंजस में हैं। महान सूफी संत कबीरदास की महा परिनिर्वाण स्थली पर लगने वाले मेले का नाम कभी भी स्थाई नहीं रहा है। हालात यह रहे कि मेले के नाम समय समय पर बदलता रहा। कभी संतकबीर निर्वाण मेला, कबीर मेला, मगहर महोत्सव तो कभी कबीर मगहर महोत्सव नाम दिया गया। इसके अलावा इसके आयोजन की भी तिथि बदलती रही। जिसे लेकर आवाज उठाई गई। वर्षों से लग रहे मेले के नाम को एक बार फिर बदल दिया गया और संतकबीर महोत्सव कर दिया गया। इसे लेकर जब विरोध हुआ तो कमेटी के लोग नाम बदलने को एक बार फिर मजबूर हुए। इस दौरान कबीर मगहर...