संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत में नामित सभासदों का गुरुवार को विवाह घर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नामित सभासद इं. अरुण गुप्ता, गौरव निषाद व सुनीता यादव ने शपथ ली। अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह के देखरेख में व चेयरपर्सन अनवरी बेगम की मौजूदगी में एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार ने नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुरराज तिवारी मुख्य अतिथि तो पं. राकेश मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर सभी मनोनीत सदस्य कार्य करें। सरकार के जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। नगर के विकास के कारवां को मिलकर आगे बढ़ाएं और इसमें आ रही बाधाओं की सूची बना कर उनका समाधान कराने का प्रयास करें। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.