लखीमपुर खीरी, जून 4 -- Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में सुतिया नाले के किनारे बैठे ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाता इससे पहले ही मगरमच्छ ने उसे अपने जबड़े में दबा लिया। मगरमच्छ जब ग्रामीण खुशीराम को खींचकर ले जाने लगा तो भी उसने हिम्मत नहीं हारी। घाव होने के बाद भी वह मगरमच्छ से लड़ता रहा। खुशीराम की चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने लाठी-डंडों से और शोर मचाकर मगरमच्छ को खदेड़ दिया। मगरमच्छ खुशीराम को छोड़कर गहरे पानी में चला गया। वह मगरमच्छ के जबड़े से तो निकल आया, लेकिन उसके घावों की वजह से बच नहीं सका। सुरजीपुरवा निवासी 46 वर्षीय खुशीराम गुरुवार को खेत में काम कर रहा था। वह थोड़ी दूर गदियाना गांव के पास सोतिया नाले के किनारे गया। नाले में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर ...