सराईकेला, फरवरी 18 -- राजनगर, संवादाता । अखिल विश्व गायत्री परिवार की वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 19 फरवरी को राजनगर प्रखंड अंतर्गत मगरकेला में प्रस्तावित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान रामचंद्र गोप की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम की महिलाओं के साथ आयोजन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करना है। आयोजन की तैयारियों, जिम्मेदारियों के बंटवारे तथा जनसहभागिता को लेकर भी सुझाव लिए गए। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाने की प्रतिबद्धता ...