मगरकेला में चार परिवारों की हुई घर वापसी, पुराने विवाद में दो गुटों में बंट गया था गांव
सराईकेला, जून 23 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत मगरकेला गांव में करीब छह वर्षों से सामाजिक विवाद में अलग रह रहे लगभग 15 परिवारों में से चार परिवारों ने सोमवार को घर वापसी की। ग्राम-प्रधान रामचंद्र गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीण बैठक में गांव से अलग रह रहे चार परिवारों को सर्वसम्मति से पुनः गांव की मुख्यधारा में शामिल कर लिया गया। इस निर्णय से गांव में एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और एकता का माहौल कायम हुआ है। बैठक में बहिष्कृत परिवारों के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलजुलकर रहने और गांव के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की इच्छा जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से उन्हें पुनः गांव में शामिल करने का निर्णय लिया। गांव में वापस शामिल होने वाले परिवारों में सुरेश गौड़, छुटु गौड़, दुर्गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.