लखनऊ, फरवरी 3 -- फोटो -शबे बारात पर लोगों ने कब्रिस्तान में जाकर पढ़ा फातिहा लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शब-ए-बरात की मुकद्दस रात बड़ी अकीदत से गुजरी। माफी की रात कही जाने वाले शब-ए-बरात पर शहर कब्रिस्तानों में रात भर दुआओं और फातिहा का सिलसिला जारी रहा, जबकि मस्जिदों और इमामबाड़ों में इबादत की गई। ऐशबाग कब्रिस्तान और तालकटोरा कर्बला में शाम ढलते ही परिवारजन उमड़ पड़े। लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की कब्रों पर सफेद चादर चढ़ाकर, फूल बिछाकर, अगरबत्ती जलाकर और रोशनी सजाकर मगफिरत की दुआएं मांगते रहे। पेपर मिल कब्रिस्तान, फातिमी कब्रिस्तान, कदीमी कब्रिस्तान समेत अन्य कब्रिस्तानों में यहीं मंजर दिखा। परिवार के लोगों ने अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए दुआएं की। मस्जिदों में रात भर इबादत हुई। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिससे शांति...