पटना, अप्रैल 15 -- Samrat Choudhary News: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। 15 अप्रैल की सुबह जेडीयू के दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ शपथ लेकर सम्राट चौधरी काम में जुट गए हैं। सचिवालय में मुख्य सचिव समेत सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव के साथ बैठक में सम्राट चौधरी ने फाइल अटकाने को लेकर अफसरों को पहली चेतावनी दे दी है। सम्राट चौधरी की ताजपोशी से राज्य में सरकार का सिर्फ चेहरा नहीं बदला है, बल्कि इलाकाई भाव भी बदला है। बिहार सीएम की लिस्ट मगध से अंग पहुंच गई हैं। सम्राट चौधरी अंग इलाके के मुंगेर जिले में तारापुर के हैं और वहीं से जीतकर विधायक बने हैं। अंग इलाके में भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.