मगध विश्वविद्यालय 27-28 जुलाई को लगाएगा विशेष शिकायत निवारण शिविर
गया, जुलाई 13 -- मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित वेतन, बकाया भुगतान और सेवांत लाभ से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष पहल की है। राज्यपाल सचिवालय पटना के निर्देश पर विश्वविद्यालय मुख्यालय तथा इसके अधीनस्थ अंगीभूत एवं घाटानुदानित महाविद्यालयों के कर्मियों की शिकायतों के समाधान हेतु 27 व 28 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय भवन में विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में संबंधित कर्मचारी अपने दावों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों के साथ स्वयं, अधिकृत प्रतिनिधि, ई-मेल अथवा डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। कुलसचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.