मगध विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक की तैयारियों का हुआ पूर्वाभ्यास
गया, अगस्त 20 -- मगध विश्वविद्यालय में 22 अगस्त को प्रस्तावित सीनेट की वार्षिक बैठक को लेकर गुरुवार को राधाकृष्णन सभागार में पूर्वाभ्यास किया गया। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी की अध्यक्षता में आयोजित रिहर्सल में बैठक के सफल आयोजन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गयी। पूर्वाभ्यास के दौरान अतिथियों के आगमन व प्रस्थान, स्वागत, आवासन, भोजन और जलपान, सभागार की व्यवस्था, सुरक्षा, प्रोटोकॉल और लॉ एंड ऑर्डर सहित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। कुलपति ने कहा कि सीनेट विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। इसलिए वार्षिक बैठक को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.