मगध विश्वविद्यालय में लालू मंडल कॉलेज में अनियमितता के खिलाफ अनशन
गया, अप्रैल 20 -- गया स्थित लालू मंडल कॉलेज में व्याप्त प्रशासनिक अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कॉलेज कर्मचारियों का अनशन सोमवार को भी जारी रहा। मगध विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने अनशन पर बैठे शिक्षकों व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से फैसला लिया जा रहा है। जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आमरण अनशन की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विश्वजीत कुमार नवीन व सहायक प्राध्यापक प्रो. संजय कुमार मालाकर ने कहा कि कॉलेज के नियमित संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन होना चाहिए। जिस पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रभाव नहीं हो। कॉलेज में लंबे समय से अवैध वसूली, पद के दुरुपयोग और पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएं बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.