मगध विश्वविद्यालय में पांच दशक बाद आज एक मंच पर जुटेंगे पूर्ववर्ती छात्र
गया, अप्रैल 24 -- मगध विश्वविद्यालय के अस्पताल मैदान में शनिवार को पहली बार पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन 'महासंगम' का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह के सफल आयोजन के लिए करीब डेढ़ माह से प्रयासरत था। आयोजन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ संभाल रखी है। कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही लगातार कार्यों का मॉनिटरिंग कर रहे थे। कुलपति ने बताया कि यह आयोजन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण होगा, जब पांच दशक से बिछड़े पूर्ववर्ती छात्र एक-दूसरे से मिलेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। आयोजन समिति लगातार मेहनत कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- मांझी समाज के मेधावी छात्र आज किए जाएंगे सम्मानित इस विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे केंद्रीय मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.