मगध विश्वविद्यालय में कवि सम्मेलन होगा आज, पांच प्रतिभागी चयनित
गया, अगस्त 6 -- मगध विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में शुक्रवार को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के लिए काव्य प्रतियोगिता का अंतिम चरण गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपनी मौलिक रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया। निर्णायकों ने प्रस्तुति, मौलिकता और काव्य-सौंदर्य के आधार पर दूसरे चरण में हिंदी विभाग की शोधार्थी रीमा कुमारी एवं शिक्षा विभाग (बीएड) के छात्र अंकुश राज का चयन किया। इससे पूर्व प्रथम चरण में उर्दू विभाग के नौशाद, हिंदी विभाग की सुमित्रा कुमारी रजक तथा अंग्रेजी विभाग की शिप्रा कुमारी चयनित हो चुके थे। मुख्य कवि सम्मेलन में ये पांचों प्रतिभागी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. सुशील कुमार सिंह, डॉ. ममता मेहरा, डॉ. जियाउल्लाह अनवर और डॉ. अंबे कुमारी ने किया। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.