गया, मार्च 28 -- मगध विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले एलुमनी मीट का उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय से विश्वविद्यालय को आधिकारिक सहमति पत्र प्राप्त हो गया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है और इसे भव्य व ऐतिहासिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मविवि के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही तथा कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम के मार्गदर्शन में एलुमनी मीट के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. डॉ. निभा सिंह के नेतृत्व में तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में 1 अप्रैल को शिक्षा विभाग स्थित राधाकृष्णन सभागार में कुलपति की अध्यक्षता में...