गया, अगस्त 6 -- मगध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बोधगया नगर इकाई ने सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। दक्षिण बिहार के प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक सुमित मौर्य ने कहा कि एबीवीपी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, शैक्षणिक उन्नयन, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। नगर मंत्री सौरभ स्वराज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। इस मौके पर जिला खेलो भारत प्रमुख पिंटू, नगर सह मंत्री शुभम यादव, आयुष, सनोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अभाविप का जिले में ...