गया, मार्च 18 -- मगध विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकॉम) के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की तिथि घोषित कर दी है। बुधवार को मविवि परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीबीसीएस प्रणाली के तहत चौथे सेमेस्टर (सत्र 2024-26) और दूसरा सेमेस्टर (सत्र 2025-27) के विद्यार्थी 24 मार्च से सात अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे। अधिसूचना में चौथे सेमेस्टर के सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 1470 रुपये और एससी, एसटी और बीसी-1 वर्ग के लिए 1290 रुपया शुल्क निर्धारित किया गया है। दूसरे सेमेस्टर के सामान्य छात्रों के लिए 720 रुपया और आरक्षित वर्ग के लिए 540 रुपये शुल्क तय किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि पूर्व सत्र 2022-24, 2023-25 और 2024-26 के वैसे छात्र जो किसी...