गया, फरवरी 28 -- मगध विश्वविद्यालय रविवार को अपना 65वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाएगा। समारोह को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी मुख्य अतिथि और डॉ. प्रेम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार को कुलपति प्रो. एसपी शाही ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित अतिथि भवन में निर्माणाधीन भव्य पंडाल, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आयोजन की प्रगति का जायजा लिया। कुलपति ने आयोजन समिति को निर्देश दिया कि बैठक व्यवस्था से लेकर मंच सज्जा, ध्वनि-प्रकाश प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था बेहतर हो। उन्होंने कहा कि 65 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा विश्वविद्यालय की समृद्ध परंपरा, शोध उपलब्धियों और सामाजिक योगदान का प्रमाण है। इसलिए समारोह क...