गया, अगस्त 31 -- मगध विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत यूजी और पीजी के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि कार्यक्रम जारी होने के बाद संबंधित कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार यूजी तीसरे सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा 18 से 23 नवंबर, सातवें सेमेस्टर सत्र 2023-27 की 26 से 30 नवंबर और पांचवें सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 10 से 15 दिसंबर तक होगी। सभी यूजी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे और दूसरी दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। पीजी तृतीय सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा एक से आठ दिसंबर तक होगी। विषयों को दो समूहों में बांटकर अलग-अलग पालियों में परीक्षा ली जाएगी। विवि ने कॉलेजों...