मगध विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मुख्यालय पर कल करेंगे विरोध प्रदर्शन
गया, अगस्त 8 -- राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में मगध विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शिक्षक संघ के साथ शिक्षकेतर कर्मचारी संघ भी अपनी एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। आंदोलन का तय रूपरेखा के तहत चार दिनों तक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि सामूहिक अवकाश लेकर सभी कर्मचारी भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को मन्नूलाल पुस्तकालय सभागार में मगध विश्वविद्यालय स्नातकोतर शिक्षक संघ की आमसभा हुई। इसमें प्रस्तावित अधिनियम को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए 10 अगस्त को सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। यह भी पढ़ें- नई नीति के विरोध में कल सामूहिक अवकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.