गया, सितम्बर 22 -- मगध विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 और 2026-28 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को स्ववित्तपोषित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की द्वितीय मेधा सूची जारी की गई। सूची के आधार पर नामांकन 26 सितंबर तक होगा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष छात्र कल्याण की ओर से जारी पत्र के अनुसार एमएलआईएस, पीजी तथा स्ववित्तपोषित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में निर्धारित तिथियों पर नामांकन लिया जाएगा। मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (एमएलआईएस) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी 28 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से बीएलआईएस का अंकपत्र अपलोड करना होगा। स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के एमए, एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन आवेदन में स...