गया, अप्रैल 3 -- मगध विश्वविद्यालय में प्रो. कृष्णदेव प्रसाद वर्मा को नया कुलानुशासक (प्रॉक्टर) नियुक्त किया गया है। इस आशय की अधिसूचना कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही के निर्देश पर कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम द्वारा जारी की गयी। शुक्रवार को नए प्रॉक्टर ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि परिसर में अनुशासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा छात्र-शिक्षकों के बीच बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना हमारी प्राथमिकता होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी विश्वास जताया है नए प्रॉक्टर नेतृत्व में अनुशासन व्यवस्था और सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनेगी। मौके पर प्रो. संजय कुमार तिवारी, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. जावेद अंजुम सहित कई शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...