मगध विश्वविद्यालय के एलुमनी मीट में मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल
गया, मार्च 17 -- मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने मंगलवार को पटना स्थित लोक भवन में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और वर्तमान सुधारात्मक पहल व भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में लागू किए जा रहे नवाचारों की भी जानकारी साझा की गई। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले एलुमनी मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 पूर्व छात्रों को एलुमिनस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के गौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.