गया, जनवरी 6 -- मगध विश्वविद्यालय अपने पुराने वैभव की तरफ तेजी से लौट रहा है। इस बात की चर्चा लोगों के बीच आए दिन होती है। यह देन आप सभी कर्मचारियों की ही है। किसी शिक्षक से कम योगदान आप कर्मचारियों का नहीं है। शिक्षकों के बराबरी में कर्मचारियों का भी योगदान है। उक्त बातें मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी शाही ने मंगलवार को दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह में कही। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बराबरी यहां के शिक्षक भी नहीं कर सकते हैं। कर्मचारियों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। मगध विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2023-24 में सेवानिवृत्त हुए 26 कर्मचारियों को शॉल, बैग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.