गया, अगस्त 25 -- मगध विश्वविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र विभाग में कार्यरत कर्मी भुवनेश्वर यादव का मंगलवार को पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विश्वविद्यालय कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों के बीच वे अपने कार्यों के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के लिए सम्मानित थे। मगध विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर यादव का असामयिक निधन विश्वविद्यालय परिवार और कर्मचारी संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। संघ दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। विश्वविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...