गया, जनवरी 3 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग में शनिवार को भारत की पहली महिला शिक्षक, समाज सुधारक और शिक्षा जागरण की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनायी गयी। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं समाजविज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार ने उन्हें भारतीय समाज की महिलाओं की मार्गदर्शिका बताते हुए कहा कि स्त्री-पुरुष को उनके स्त्रीत्व और पुरुषत्व के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी ऊर्जा और क्षमता के आधार पर आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और यही सामाजिक समरसता का आधार है। मविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. पीके चौधरी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और सामाजिक चेतना जगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.