पटना, फरवरी 10 -- मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर प्रो. शशि प्रताप शाही बने रहेंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां के आदेश के बाद इससे संबंधित अधिसूचना राज्यपाल सचिवालय ने मंगलवार को जारी की है। मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर प्रो. शशि प्रताप शाही का कार्यकाल 14 फरवरी को पूरा हो रहा है। लेकिन वे 15 फरवरी से लेकर नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक कुलपति के पद के दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। राज्यपाल के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार नीति से संबंधित निर्णय वे कुलाधिपति की स्वीकृति से लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.