मगध मेडिकल में छात्रों ने ओपीडी कराया बंद, मरीज बिना इलाज के लौटे
गया, जून 5 -- शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को आक्रोशित छात्रों ने ओपीडी बंद करा दिया। अचानक ओपीडी बंद होने से दूर-दराज से आये सैकड़ों मरीज भीषण गर्मी में परेशान रहे। घंटों इंतजार के बाद भी जब ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू नहीं हुआ तो लोग निराश होकर बिना इलाज के अपने घर लौट गये। ओपीडी बंद करा रहे वर्ष 2023, 24 व 25 बैच के आक्रोशित मेडिकल छात्र रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था, खाने के लिए सुचारू रूप से मेस चलाने के लिए जगह और पीने के लिए स्वच्छ जल की मांग कर रहे थे। इसके अलावा कैंपस की जर्जर सड़क को भी दुरूस्त कराने की मांग की। आक्रोशित छात्रों ने कहा कि हमलोगों को यह शौक नहीं है कि ओपीडी बंद करायें। हमलोगों को विवश होकर ओपीडी बंद करना पड़ा है। आज मरीज परेशान हो रहे है इसकी जबावदेही कॉलेज प्रशासन की है।समझाया के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.