चतरा, अप्रैल 20 -- टंडवा निज प्रतिनिधि भयावह गर्मी को देखते हुए सीसीएल की ओर बसरिया मोड़ में ठंढे पानी के लिए प्याऊ स्टाल का उद्घाटन किया गया। सीसीएल की अर्पिता महिला मंडल की ओर से बैसाख महीने मे फल, और ठंडे पेय पदार्थ राहगीरों के बीच वितरण किया गया। अर्पिता महिला मंडल के कुशल निर्देशन में मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति ने बसरिया चौक, मगध खनन सीमांतर्गत सड़क किनारे एक स्टॉल लगाकर ठंडे पानी, सत्तू घोल, नींबू पानी, जलजीरा पानी, छाछ गुड़, चने, तरबूज, खीरा, लस्सी का वितरण किया गया। समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्य गर्मी के पूरे मौसम में जारी रखा जायेगा। यह भी पढ़ें- झारखंड सेवा समिति और मारुति नंदन भंडार ने शुरू किया प्याऊ और खिचड़ी वितरण इस मौके पर समिति के श्वेता कुमारी, ममता सडाला, निशा सिन्हा, रीना सिंह आदि शामिल थी।फोटो 19 अप्रैल चतर...