चतरा, मार्च 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने विधानसभा में क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विशेष रूप से टंडवा कोल क्षेत्र में कोयले की अवैध चोरी और परिवहन का मुद्दा सदन में रखा ।विधायक ने सरकार से पूछा कि क्या यह सही है कि टंडवा कोल क्षेत्र में मगध मे कोयले की चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है और यहां प्रतिष्ठित कंपनियों की खदानों से कोयले का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है।उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रतिदिन 100 ट्रक कोयला बिहार सहित अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सरकार की ओर से खनन एवं भूतत्व विभाग ने जवाब देते हुए कहा कि चतरा जिले में संचालित मगध कोल परियोजना से कोयले का उत्पादन विधिवत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.