औरंगाबाद, जनवरी 21 -- मगध प्रमंडल स्तर पर आयोजित उमंग: खेल, साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव में औरंगाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक झटक लिए। औरंगाबाद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता एवं छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 स्वर्ण पदक और नौ रजत पदक हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ संस्थान में अपनी जगह बनाई। वॉलीबॉल बालक वर्ग में औरंगाबाद की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसमें खिलाड़ी के रूप में रोशन कुमार, आशुतोष, बादल, दिव्यांशु, पियूष, रोहित, निशांत शामिल थे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में जया और वंदना की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चार सौ मीटर की रिले दौड़ में बालक वर्ग में अनुराग, राज गर्ग, मंचल और रोशन ने स्वर्ण पदक, चार सौ मीटर की बालिका वर्ग रिले दौड़ में रूबी, संध्या, सुप्रिया और आराधना ने स्वर्ण पदक हासिल...