गया, फरवरी 17 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (गया डेयरी) क्षेत्र के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि संघ न केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि किसानों की आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आने वाले समय में यह संस्था मगध क्षेत्र को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संघ सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण किसानों को डेयरी गतिविधियों से जोड़ रहा है। समग्र विकास योजना 2022-23 के तहत 168 किसानों को दुधारू पशु खरीदने के लिए राज्य सरकार की सहायता से एक करोड़ 50 लाख 36 हजार 840 रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई। दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.