गया, अप्रैल 27 -- गया सहित सूबे के 11 जिलों में सेटेलाइट टाउनशिप का निर्माण होगा। गया में 222000 एकड़ में मगध टाउनशिप बनेगा। गया में बोधगया, नगर प्रखंड और परैया के कई गांवों में जमीन-खरीद बिक्री पर रोक लगायी गई है। सूबे की सरकार की ओर से बोधगया के अधिकतर वार्ड सहित 84 गांवों में खरीद-बिक्री व निर्माण पर एक साल के लिए रोक लगी। रोक लगने का असर सोमवार से जमीन की खरीद-बिक्री पर दिखने लगा। जिला अवर निबंधन कार्यालय की रौनक घट गई है। बोधगया के वार्ड सहित ग्रामीण इलाकों में लगी रोक का व्यापक असर है। करीब 40 फीसदी जमीन की खरीद-बिक्री प्रभावित हो गई है। सोमवार को गया सदर कार्यालय में करीब 78 जमीन के दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जबकि टाउनशिप के कारण रोक लगने से पहले एक दिन में 120 से अधिक डीड की रजिस्ट्री होती थी। रोक लगने से पहले यानी 20 अप्रैल से लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.