बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- पावापुरी के एसएससीसी मैदान में खेला गया मुकाबला फोटो : क्रिकेट-पावापुरी के एसएससीसी मैदान में मुकाबले के बाद विजेता टीम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हेमन ट्रॉफी के तहत मगध जोन सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी का आयोजन पावापुरी के एसएससीसी के मैदान में हो रहा है। गुरुवार को तीसरा मुकाबला मेजबान नालंदा और शेखपुरा के बीच खेला गया। नालंदा ने शेखपुरा को 156 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया। आदित्य राज ने छह विकेट लेकर मैच को नालंदा की तरफ मोड़ दिया। उन्हें उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्णव किशोर के शतक 104 रन, नमन गौरव के 45 रन, अंकित के 34 रन, मुन्ना के 28 रन, आकाश के 25 रन, आदित्य के 18 रन तथा सुमन के 13 रनों की मदद से 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 313 रन का विशाल स्कोर ख...