दरभंगा, दिसम्बर 10 -- दरभंगा। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आरा में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मंगलवार को दरभंगा प्रमंडल कि टीम ने मगध प्रमंडल को सात विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मगध प्रमंडल की पूरी टीम 22.5 ओवरों में 134 रनों पर आउट हो गई। जवाब में दरभंगा प्रमंडल ने 16.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दरभंगा प्रमंडल कि ओर से शाश्वत वत्स 54 और ऋतिक ने 24 रनों की नाबाद पारियां खेली। ओपनिंग बैटर साहिल गौतम ने 20 रनों का योगदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.